Met Gala 2026: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और फैशन आइकॉन Karan Johar ने Met Gala 2026 में अपने शानदार डेब्यू से हर किसी का ध्यान खींच लिया। “Fashion is Art” थीम पर आयोजित इस प्रतिष्ठित इवेंट में करण जौहर ने सिर्फ फैशन नहीं पहना, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीवंत कर दिया। उनका यह खास लुक प्रसिद्ध डिजाइनर Manish Malhotra ने तैयार किया था, जिसे स्टाइलिस्ट Eka Lakhani ने स्टाइल किया। इस आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह महान भारतीय चित्रकार Raja Ravi Varma की कला से प्रेरित था।
राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित था करण जौहर का लुक
करण जौहर का Met Gala 2026 आउटफिट भारतीय कला का चलता-फिरता कैनवास नजर आ रहा था। आउटफिट पर कमल, हंस और पारंपरिक भारतीय मोटिफ्स को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया था। खास बात यह रही कि इन सभी डिजाइन को पूरी तरह हाथों से पेंट किया गया था। इसमें किसी भी तरह के डिजिटल प्रिंट या मशीन तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया। यहां तक कि जैकेट की अंदरूनी लाइनिंग भी हाथों से पेंट की गई थी, जो इस डिजाइन की बारीकी और मेहनत को दर्शाती है।
5600 घंटे की मेहनत से तैयार हुआ खास आउटफिट
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आउटफिट को तैयार करने में 86 दिनों का समय और 5600 घंटों से ज्यादा की मेहनत लगी। कलाकारों और कारीगरों की एक बड़ी टीम ने मिलकर इस ड्रेस के हर छोटे-बड़े हिस्से पर काम किया। ड्रेस की बॉर्डर पर जरी और जर्दोजी कढ़ाई का इस्तेमाल किया गया, जिससे डिजाइन को 3D इफेक्ट मिला। कमल, स्तंभ और हंस जैसे मोटिफ्स फैब्रिक से उभरते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके ऊपर ऐक्रेलिक और ऑयल फिनिशिंग दी गई, जिससे पूरा आउटफिट किसी असली पेंटिंग की तरह चमकता नजर आया।
फैशन के जरिए दिखाई कहानी कहने की कला
करण जौहर हमेशा से अपनी फिल्मों में भव्यता और इमोशन्स के लिए जाने जाते हैं। Met Gala 2026 में उनका लुक भी उसी सिनेमाई सोच को दर्शाता नजर आया। उनका आउटफिट सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय कला, संस्कृति और शिल्पकला को सम्मान देने का एक तरीका था। करण जौहर ने यह साबित कर दिया कि फैशन केवल कपड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी कला है जो भावनाओं और कहानियों को बयां कर सकती है। Met Gala के रेड कार्पेट पर उनका यह लुक भारतीय फैशन और पारंपरिक हस्तकला की खूबसूरती को दुनिया के सामने पेश करने में सफल रहा।
KaranJohar MetGala2026 RajaRaviVarma ManishMalhotra BollywoodFashion