Entertainment विभाग की सभी ताज़ा खबरें और अपडेट्स।
Ranveer Singh की नई फिल्म ‘प्रलय’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। यह एक बड़े बजट की ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे Jai Mehta डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि इसमें रणवीर का अब तक का सबसे अलग और डार्क अवतार देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ Don 3 छोड़ने के बाद रणवीर सिंह FWICE विवाद में भी फंसे हुए हैं। बावजूद इसके, उनकी फिल्म प्रलय ने रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर जबरदस्त हाइप बना दी है।
Dragon First Look Update: अगर आप भी Jr NTR और प्रशांत नील की फिल्म Dragon का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। फिल्म का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। डार्क गैंगस्टर वर्ल्ड, इंटरनेशनल माफिया, खतरनाक विलेन और Jr NTR के खूंखार अवतार ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
India’s Got Latent 2 Show: सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने ‘India’s Got Latent Season 2’ को लेकर हलचल बढ़ा दी है। इस फोटो में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के शो में गेस्ट बनने की चर्चा तेज हो गई है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Met Gala 2026 में करण जौहर ने अपने डेब्यू से सभी का ध्यान खींच लिया। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया उनका राजा रवि वर्मा-प्रेरित आउटफिट भारतीय कला और संस्कृति का शानदार उदाहरण था। हाथों से पेंट किए गए इस लुक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की पारंपरिक हस्तकला को नई पहचान दी।
Peddi Trailer: राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के रॉ और देसी अंदाज, दमदार विजुअल्स और ए.आर. रहमान के बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं...
Salman Khan Viral Post: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने lonely पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मची हलचल पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह अकेलेपन की नहीं बल्कि “मी टाइम” की बात कर रहे थे। सलमान ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी मां तक उनसे पूछने लगीं “क्या हुआ बेटा?”
इंस्टाग्राम पर कई बड़े सेलेब्स के फॉलोअर्स अचानक कम होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा और टेलर स्विफ्ट समेत कई स्टार्स इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं। आखिर इसके पीछे क्या वजह है और Meta क्या बड़ा कदम उठा रहा है, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के थिएटर में सफल रन के बीच कोर्ट केस से जुड़े एक बयान ने इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि फिल्म मिड मई 2026 के आसपास ओटीटी पर आ सकती है।
बॉबी देओल इस बार बड़े पर्दे पर ऐसे अंदाज में नजर आने वाले हैं, जिसे देखकर शायद फैंस भी चौंक जाएं। फिल्म ‘बंदर’ को लेकर खुद अभिनेता ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। आखिर इस किरदार के लिए बॉबी को क्या-क्या छोड़ना पड़ा और क्यों इसे उनका सबसे खतरनाक रोल कहा जा रहा है, जानिए पूरी खबर।