जॉब

Airport Vacancy 2026: पटना एयरपोर्ट सहित 6 एयरपोर्ट्स पर बंपर भर्ती... बिना परीक्षा सीधी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

Airport Vacancy 2026: पटना एयरपोर्ट सहित 6 एयरपोर्ट्स पर बंपर भर्ती... बिना परीक्षा सीधी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

Airport Security Vacancy 2026: अगर आप एयरपोर्ट पर नौकरी की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए खास है। AAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited ने बिना लिखित परीक्षा के Security Screener (Fresher) के 158 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसमें फ्रेशर्स को भी मौका दिया जा रहा है मतलब, अगर आप अभी ग्रेजुएट हुए हैं, तो भी अप्लाई कर सकते हैं।

हर कोई जानता है कि एयरपोर्ट पर जॉब मिलना आसान नहीं होता, लेकिन इस बार पटना समेत देश के छह बड़े एयरपोर्ट्स पर सीधी भर्ती हो रही है। पटना एयरपोर्ट पर तो सबसे ज्यादा 37 पोस्ट हैं। उधर, उदयपुर में 34, त्रिची में 28, कोलकाता में 25, देहरादून और कालीकट में 17-17 पद भरे जाएंगे। बिहार में तो युवाओं के बीच इसे लेकर काफी जोश है लंबे वक्त बाद ऐसा मौका आया है जब फ्रेशर्स के लिए एयरपोर्ट सेक्टर में इतनी वैकेंसी निकली है।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पहले ही 18 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं और 8 जून 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। सेलेक्शन के बाद आपको देश के किसी भी एयरपोर्ट पर पोस्टिंग मिल सकती है, हालाँकि फिलहाल जहां वैकेंसी है, वहीं भेजा जाएगा।

अब क्वालिफिकेशन की बात कर लें कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 60% नंबर जरूरी हैं, जबकि एससी/एसटी के लिए 55% रिजर्व है। एज लिमिट 27 साल रखी गई है, हाँ आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। इसके अलावा, हिंदी, अंग्रेजी के साथ स्थानीय भाषा की थोड़ी समझ भी होनी चाहिए, क्योंकि एयरपोर्ट सिक्योरिटी में आपको पैसेंजर्स और अधिकारियों से डील करना पड़ेगा।

अगर बात सैलरी की करें ट्रेनी के दौरान 15,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग के बाद जब आप रेगुलर पोस्ट पर आ जाएंगे, तो पहले साल 30,000 रुपये प्रति माह, फिर दूसरे साल 32,000 और तीसरे साल 34,000 रुपये महीने सैलरी मिलेगी। इसके साथ PF, मेडिकल इंश्योरेंस, TA/DA और छुट्टियों जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

अब सबसे अहम बात सेलेक्शन कैसे होगा? कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। सबसे पहले ऑनलाइन एप्लिकेशन की स्क्रूटिनी होगी, फिर ग्रेजुएशन के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का ऑनलाइन इंटरव्यू या इंटरैक्शन लिया जाएगा। जो फाइनल सेलेक्ट होंगे, उनका मेडिकल टेस्ट होगा जिसमें विजन, हियरिंग और X-ray स्क्रीनिंग चेक की जाएगी। काम में सिक्योरिटी और कार्गो की स्क्रीनिंग जैसी जिम्मेदारी मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए AAICLAS की वेबसाइट के करियर सेक्शन में पर जाकर फॉर्म भरें। ग्रेजुएशन की मार्कशीट, डिग्री, आधार, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर all अपलोड करना होगा। फीस जनरल/ओबीसी के लिए 750 रुपये है और SC/ST/EWS या महिला उम्मीदवारों के लिए महज 100 रुपये रखी गई है। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी।

स्रोत: Pehli Nazar News Network