IPL 2026 Awards Special: जिस उम्र में बच्चे स्कूल और दोस्तों के बीच अपनी पहचान बनाते हैं, उस उम्र में बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में ऐसा तूफान मचाया कि बड़े-बड़े दिग्गज भी पीछे छूट गए। सिर्फ 15 साल और 65 दिन की उम्र में वैभव ने पूरे सीजन पर कब्जा जमाते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।
सीजन के अंत में वैभव को Most Valuable Player (MVP) of the Season चुना गया। इतना ही नहीं, उन्होंने 776 रन बनाकर Orange Cap भी अपने नाम की और IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के Orange Cap विजेता बन गए।
लेकिन वैभव यहीं नहीं रुके। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने पूरे टूर्नामेंट में विरोधी गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। 237.3 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने Super Striker of the Season का अवॉर्ड जीता, जबकि पूरे सीजन में 72 छक्के जड़कर Super Sixes of the Season का खिताब भी अपने नाम कर लिया।
युवा प्रतिभा के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें Emerging Player of the Season भी चुना गया। यानी एक ही सीजन में वैभव ने ऐसे सम्मान अपने नाम किए, जिनका सपना कई खिलाड़ी पूरी करियर में भी नहीं देख पाते।
वैभव सूर्यवंशी का यह सीजन सिर्फ शानदार नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रहा। उनके बल्ले से निकले रन, चौके-छक्के और बेखौफ अंदाज ने उन्हें IPL 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया। अब हर क्रिकेट फैन की नजर इस युवा सितारे पर है, जिसने इतनी कम उम्र में दुनिया को बता दिया है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य कितना चमकदार है।