न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (29 मई) को खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में राजस्थान की टीम को बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी की रही, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से हर किसी का दिल जीत लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। 204.26 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने गुजरात के गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैदान में बैठे दर्शक हर चौके-छक्के पर झूम उठे और सोशल मीडिया पर भी वैभव का नाम ट्रेंड करने लगा।
शतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए वैभव
जब ऐसा लग रहा था कि वैभव सूर्यवंशी अपने IPL करियर का यादगार शतक पूरा कर लेंगे, तभी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गए। उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। फैंस के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी, क्योंकि हर कोई इस युवा बल्लेबाज़ का शतक देखना चाहता था।
वैभव की यह पारी राजस्थान को जीत के बेहद करीब ले गई थी, लेकिन आखिरी ओवरों में मैच पलट गया और टीम हार गई। यही वजह रही कि मैच के बाद सोशल media पर एक लाइन सबसे ज्यादा वायरल हुई
“हार तब ज्यादा दर्द देती है, जब जीत बिल्कुल करीब हो"
फैंस बोले भारत को मिल गया नया सुपरस्टार
कम उम्र में जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज़ से वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाज़ी की, उसने क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक को प्रभावित कर दिया। कई फैंस ने उन्हें IPL 2026 का सबसे बड़ा युवा स्टार बताया।
भले ही वैभव अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपनी इस यादगार पारी से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जरूर जीत लिया।