Salman Khan Viral Post: Salman Khan की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। अभिनेता ने एक दिन पहले Lonely को लेकर पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। कई लोग इसे सलमान खान की निजी जिंदगी से जोड़कर देखने लगे थे। हालांकि अब खुद सलमान खान ने सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है।
सलमान खान ने अपनी नई पोस्ट में साफ कहा कि उनका इशारा खुद के अकेलेपन की ओर नहीं था। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अपने मी टाइम की बात कर रहे थे। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लोग उनकी बात का गलत मतलब निकाल बैठे और बात इतनी बढ़ गई कि उनकी मां तक पूछने लगीं – क्या हुआ बेटा?
सलमान ने लिखा, अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार, दोस्त और आप सबका प्यार है। अगर मैं ऐसा सोचूं तो सबसे बड़ा नाशुक्रा हो जाऊंगा। बस कभी-कभी लोगों के बीच रहकर थोड़ा बोर हो जाता हूं, इसलिए थोड़ा अपना समय चाहिए होता है। इस बार फोटो भी नहीं डाली, फिर भी इसे ब्रेकिंग न्यूज बना दिया गया। मम्मी पूछ रही हैं – क्या हुआ बेटा? Chill करो यार।
https://www.instagram.com/p/DYfaHk1oafE/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
सलमान की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे। किसी ने लिखा, ये सिर्फ सलमान खान ही कर सकते हैं, तो किसी ने कहा, भाई वापस अपने पुराने अंदाज में आ गए। वहीं कई फैंस ने सलमान के मजाकिया अंदाज की तारीफ भी की।
दरअसल इससे पहले सलमान खान ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह हल्की रोशनी वाले कमरे में सोफे पर लेटे नजर आ रहे थे। उस पोस्ट में उन्होंने अकेले रहने और अकेलेपन के बीच फर्क बताते हुए लिखा था कि अकेले रहना अपनी पसंद हो सकती है, लेकिन lonely तब महसूस होता है जब कोई साथ नहीं चाहता। इसी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने फिल्मों को लेकर भी दिलचस्प बातें साझा की थीं। उन्होंने कहा था कि वह फिल्मों की स्क्रिप्ट पूरी तरह पढ़ने के बजाय उसकी फील और कमर्शियल अपील देखकर फैसला लेते हैं। सलमान का मानना है कि ज्यादा सोचने से चीजें उलझ जाती हैं, इसलिए वह अपने अनुभव और समझ के आधार पर निर्णय लेते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में Raja Shivaji में कैमियो करते नजर आए थे। आने वाले दिनों में वह फिल्म Matrubhoomi में दिखाई देंगे, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।