देश

PM Kisan की रुकी किस्त पर बड़ा अलर्ट! अभी नहीं किया अपडेट तो हाथ से निकल सकती है अगली किस्त… और नाम भी हो सकता है लिस्ट से गायब!

PM Kisan की रुकी किस्त पर बड़ा अलर्ट! अभी नहीं किया अपडेट तो हाथ से निकल सकती है अगली किस्त… और नाम भी हो सकता है लिस्ट से गायब!

PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे लाखों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कई किसानों की पीएम किसान योजना की किस्त फिलहाल रोक दी गई है। कृषि विभाग ने साफ कहा है कि जिन किसानों की जानकारी अधूरी है या दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना उनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में लाखों किसान परिवार ऐसे हैं जिनकी पीएम किसान योजना की किस्त अटक गई है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार करीब 16 लाख 56 हजार से ज्यादा किसान परिवारों की जानकारी अधूरी पाई गई है। इसी वजह से उनकी अगली किस्त पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

सबसे पहले पूरी करें Farmer Registry

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि सबसे पहले अपनी Farmer Registry को पूरा करें। इसके बिना आगे की प्रक्रिया संभव नहीं होगी। Farmer Registry पूरी होने के बाद किसानों को पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपनी अधूरी जानकारी अपडेट करनी होगी।

Update Missing Information में करें जरूरी सुधार

पीएम किसान पोर्टल पर “Update Missing Information” विकल्प दिया गया है। किसानों को इसी सेक्शन में जाकर अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। विभाग का कहना है कि दस्तावेज पूरी तरह साफ, सही और पढ़ने योग्य होने चाहिए, ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

गलत दस्तावेज अपलोड किए तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

कृषि विभाग ने सख्त चेतावनी भी जारी की है। अगर किसान गलत जानकारी या धुंधले दस्तावेज अपलोड करते हैं और वे सत्यापन में रिजेक्ट हो जाते हैं, तो सुधार का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में किसान योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

समय रहते काम नहीं किया तो हट सकता है नाम

विभाग ने साफ कहा है कि निर्धारित समय के भीतर अपडेट प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले किसानों के मामले केंद्र सरकार द्वारा पोर्टल से हटाए जा सकते हैं। यानी भविष्य में उन्हें पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द जरूरी अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

सहायता के लिए यहां करें संपर्क

अगर किसी किसान को जानकारी अपडेट करने में परेशानी हो रही है, तो वह अपने क्षेत्र के कृषि विभाग के कर्मचारियों या जिला उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकता है। वहां से उन्हें पूरी प्रक्रिया में मदद दी जाएगी।

स्रोत: Pehli Nazar News Network