राजनीति

बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर! कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर! कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

Bengal New CM Live: बंगाल में BJP की बड़ी जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर! कल सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय तक राज्य की सत्ता पर काबिज रहीं Mamata Banerjee को मात देने वाले भाजपा नेता Suvendu Adhikari अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अमित शाह ने लगाई नाम पर अंतिम मुहर

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम का ही प्रस्ताव आया और किसी दूसरे नाम पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से शुभेंदु अधिकारी के नाम का समर्थन किया। 

ममता को उनके गढ़ में हराकर बने सबसे बड़े चेहरे

शुभेंदु अधिकारी पिछले कुछ वर्षों में बंगाल भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। 2021 में उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया था। वहीं इस बार भी उन्होंने भवानीपुर सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। 

पहली बार बंगाल में BJP सरकार

बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, अमित शाह समेत कई बड़े भाजपा नेता शामिल हो सकते हैं। 

बंगाल की राजनीति में नया अध्याय

भाजपा की इस जीत को बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस के दबदबे वाले राज्य में सत्ता परिवर्तन ने राष्ट्रीय राजनीति का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब सबकी नजर शुभेंदु अधिकारी की नई सरकार और उनके पहले फैसलों पर टिकी हुई है।

स्रोत: Pehli Nazar News Network