बिहार

Bihar Sahyog Portal Launch: अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत, 30 दिन में जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

Bihar Sahyog Portal Launch: अब घर बैठे दर्ज होगी शिकायत, 30 दिन में जवाब नहीं मिला तो होगी कार्रवाई

Bihar Sahyog Portal Launch: बिहार सरकार ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने Bihar Sahyog Portal Launch और हेल्पलाइन नंबर 1100 लॉन्च किया है, जिसके जरिए अब लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सरकार ने दावा किया है कि हर शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर किया जाएगा और संबंधित विभाग की ओर से जवाब भी दिया जाएगा।

इस खास नई व्यवस्था का शुभारंभ 11 मई 2026 को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब आसानी से कर सकेंगे शिकायत

बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए सहयोग पोर्टल को इस तरह तैयार किया गया है, ताकि आम लोग भी आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। अब किसी भी विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद आवेदक को एक रजिस्ट्रेशन आईडी दी जाएगी। इसी आईडी के जरिए लोग अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे और यह देख पाएंगे कि उस पर क्या कार्रवाई की गई है।

अगर इंटरनेट नहीं है तो 1100 पर कॉल करके दर्ज कराएं शिकायत

सरकार ने उन लोगों के लिए भी खास व्यवस्था की है जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते। ऐसे लोगों की मदद के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया गया है।

इस नंबर पर सुबह के 8 बजे से रात 8 बजे तक सहायता उपलब्ध रहेगी। अगर किसी व्यक्ति को पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने में परेशानी होती है, तो वह हेल्पलाइन पर कॉल कर मदद ले सकता है। इससे ग्रामीण इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

30 दिनों के अंदर देना होगा अधिकारियों को जवाब

नई व्यवस्था के तहत किसी भी विभाग को शिकायत मिलने के बाद 30 दिनों के भीतर उसका समाधान करना अनिवार्य होगा। अगर तय समय में कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी। अधिकारीयों ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन उन्हे सस्पेंड कर दिया जाएगा।

हर महीने लगेगा सहयोग शिविर

राज्य सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को “सहयोग शिविर” लगाए जाएंगे। इन शिविरों में अधिकारी सीधे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान करेंगे।

रियल टाइम मॉनिटरिंग से होगी निगरानी

इस पोर्टल में खास बात यह है कि इसमें रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के रूप में काम करेगा। यानी हर शिकायत की निगरानी अलग-अलग प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी। इससे यह पता चलता रहेगा कि कौन-सी शिकायत किस विभाग में लंबित है और उस पर क्या कार्रवाई चल रही है।

ऐसे करें सहयोग पोर्टल का इस्तेमाल

• सबसे पहले पोर्टल पर जाएं

• अपनी शिकायत का पूरा विवरण भरें

• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

• शिकायत दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त करें

• उसी आईडी से शिकायत की स्थिति ट्रैक करें

• जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन 1100 पर संपर्क करें

स्रोत: Pehli Nazar News Network