शिक्षा

BPSC TRE 4 Notification 2026: 46 हजार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आखिर कब? पटना में प्रदर्शन के बाद आया अपडेट

BPSC TRE 4 Notification 2026: 46 हजार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आखिर कब? पटना में प्रदर्शन के बाद आया अपडेट

Sarkari Naukri Today News in Hindi: बिहार में चौथे चरण में होने वाली शिक्षक भर्ती यानी BPSC TRE 4 Notification 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। लंबे समय से नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवार अब खुलकर विरोध प्रदर्शन करने लगे हैं। इसी बीच पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई करते हुए हजारों छात्रों पर FIR दर्ज होने की खबर ने मामले को और गर्मा दिया है।

दरअसल, कुछ समय पहले बिहार लोक सेवा आयोग BPSC के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जानकारी दी गई थी कि TRE 4 भर्ती का नोटिफिकेशन 25 या 26 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होने की बात कही गई थी। लेकिन तय तारीख गुजरने के बाद भी न तो विज्ञापन जारी हुआ और न ही ऑनलाइन आवेदन शुरू हो सके। जिसके बाद नाराज अभ्यर्थियों ने मांग को लेकर सड़क पर उतरे थे।


इसके बाद बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पटना पहुंचे और भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में करीब 5000 लोगों पर FIR भी दर्ज की गई है। 


बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर युवाओं के बीच लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। TRE 4 के तहत करीब 46 हजार पदों पर भर्ती होने की संभावना जताई जा रही है। यही वजह है कि अभ्यर्थी लगातार आयोग और सरकार से भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग कर रहे हैं।


कई उम्मीदवारों का कहना है कि पहले नोटिफिकेशन की संभावित तारीख बताई गई, लेकिन बाद में कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया। इससे तैयारी कर रहे छात्रों में नाराजगी बढ़ी है।


पटना में विरोध प्रदर्शन होने के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। हालांकि भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने को लेकर सटीक तारीख अभी साफ नहीं की गई है, लेकिन सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि प्रक्रिया को लेकर तैयारी जारी है। और जल्द ही इसे जारी की जाएगी।


ऐसा माना जा रहा है कि विभाग स्तर पर पदों और विषयवार रिक्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद BPSC की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

TRE 4 भर्ती को लेकर अब सभी की नजर BPSC और शिक्षा विभाग की अगली घोषणा पर टिकी हुई है। उम्मीदवार लगातार सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक कर रहे हैं।

स्रोत: Pehli Nazar News Network