शिक्षा

CUET UG 2026 Admit Card Update: NTA ने बदले हजारों छात्रों के एग्जाम सेंटर, नया एडमिट कार्ड जारी

CUET UG 2026 Admit Card Update: NTA ने बदले हजारों छात्रों के एग्जाम सेंटर, नया एडमिट कार्ड जारी

CUET UG 2026 Exam 2026: CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन उम्मीदवारों को राहत दी है, जिन्हें पहले उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र नहीं मिला था। एजेंसी ने सेंटर री-अलोकेशन प्रक्रिया पूरी करते हुए हजारों छात्रों को नया परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया है। इसके साथ ही संशोधित एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।

NTA के मुताबिक, जिन छात्रों ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन किया था, उनमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार नया सेंटर दिया गया है। अब ऐसे सभी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

https://x.com/NTA_Exams/status/2053085924888809967?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2053085924888809967%7Ctwgr%5E5f5bb08ec838f5c9c887730aca2b7b8fb4df5f1d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fbihar

15 हजार से ज्यादा छात्रों को मिला नया परीक्षा केंद्र

जानकारी के अनुसार, कुल 16,681 छात्रों ने सेंटर बदलने के लिए आवेदन किया था। इनमें से लगभग 15,340 छात्रों को नया एग्जाम सेंटर अलॉट कर दिया गया है। यानी करीब 92 प्रतिशत छात्रों की मांग पूरी की गई है।

एजेंसी ने साफ किया है कि जिन उम्मीदवारों का सेंटर बदला गया है, उनके लिए केवल नया एडमिट कार्ड ही मान्य होगा। पहले जारी Admit Card अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

पसंदीदा शहर नहीं मिलने पर खोली गई थी विंडो

दरअसल, इस बार बड़ी संख्या में छात्रों को उनकी पहली पसंद का परीक्षा शहर नहीं मिल पाया था। करीब 52,831 उम्मीदवार ऐसे थे, जिन्हें दूसरे शहरों में सेंटर मिला था। इसके बाद NTA ने 5 मई को सेंटर री-अलोकेशन विंडो शुरू की थी, ताकि छात्र दोबारा विकल्प चुन सकें।

NTA के अनुसार, इस साल लगभग 79 प्रतिशत छात्रों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है। वहीं 96.6 प्रतिशत छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में से ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में शामिल है CUET UG

CUET UG 2026 इस बार देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है। इस साल करीब 15.68 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। छात्रों ने अधिकतम 5 विषय चुने हैं, जिसकी वजह से कुल 67 लाख से ज्यादा टेस्ट कॉम्बिनेशन बने हैं।

परीक्षा देशभर में 35 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से हैं। केवल इन तीन राज्यों से लगभग 6.74 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

स्रोत: Pehli Nazar News Network